Homeमध्यप्रदेशशिवराज ने राहुल की विदेश यात्रा को कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया

शिवराज ने राहुल की विदेश यात्रा को कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया

कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी के विदेश में होने पर भाजपा ने चुटकी ली है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा- कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए।

शिवराज बोले यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
शिवराज ने कहा, “कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो आदमी पार्टी का अध्यक्ष रह चुका है और फिर से उसके नाम पर विचार हो रहा है, वह फाउंडेशन-डे पर नहीं है। कोई नहीं जानता कि वे किस देश में हैं। राहुल की गैर-मौजूदगी से उन पर और उनकी पार्टी पर कई सवाल खड़े होते हैं।”

कांग्रेस की सफाई
भाजपा को हमलावर होते देख कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह गलत है? हर किसी को निजी यात्राएं करने का अधिकार है। भाजपा घटिया राजनीति कर रही है। वे सिर्फ राहुल को टारगेट कर रहे हैं।कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में सोनिया गांधी भी शामिल नहीं हुईं। वहीं, राहुल की गैर-मौजूदगी पर सवाल पूछने पर पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- हम पहले ही बता चुके हैं कि राहुल कुछ दिन की पर्सनल विजिट पर हैं, वे जल्द वापस लौट आएंगे। उधर, प्रियंका गांधी ने सवालों के जवाब नहीं दिए।राहुल की गैर-मौजूदगी पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनके नहीं होने की 101 वजहें हो सकती हैं, हमें अटकलें नहीं लगानी चाहिए। किसी वाजिब वजह से ही उन्होंने फैसला लिया होगा।

संसद सत्र के दौरान राहुल और सोनिया गांधी विदेश से लौटे थे। तब भाजपा सांसदों ने कहा था कि राहुल-सोनिया का कोरोना टेस्ट होना चाहिए, क्योंकि दोनों इटली से लौटे हैं और संक्रमण फैला सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments