Homeप्रमुख खबरेंमहिला मोर्चा के कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया नरेन्द्र तोमर ने

महिला मोर्चा के कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया नरेन्द्र तोमर ने

सर्द मौसम में कंधों पर कम्बल उढ़ाते ही दुआओं में उठते हाथ…खुशी से नम आँखें और आशीष देने सिर पर रखे हाथ… यह नज़ारा था आज ग्वालियर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 4 के बाहर और अवसर था भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा कम्बल वितरण का। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर  के ने इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा खुशबू गुप्ता के साथ-साथ  शरद गौतम,  महेश उमरैया, श्रीमती रेशू राजावत, श्रीमती मीरा दीक्षित,सुश्री किरण भदौरिया, श्रीमती साधना शांडिल्य, श्रीमती सुधा रजावत,श्रीमती गीता भदौरिया,श्रीमती सुमन चौरसिया, श्रीमती रितु जैन, श्रीमती सुशील कुशवाह, श्रीमती अनुराधा घोड़के आदि ने इस कार्य मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। श्रीमती खुशबू गुप्ता  ने कहा कि हम गरीबों की तकलीफ में उनके साथ है और महिला मोर्चा सर्दी के इस मौसम में आगे भी सामाजिक सेवा का कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments