Homeप्रमुख खबरेंउपचुनाव में महाराज बैलगाड़ी पर बोले ढोंगी हैं शिवराज

उपचुनाव में महाराज बैलगाड़ी पर बोले ढोंगी हैं शिवराज

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जोतिरादित्य सिंधिया   शुक्रवार को कोलारस कस्बे में आयोजित जन आक्रोश रैली में बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी को कोसा।  उन्होंने एमपी के सीएम शिवराज को ढोंगी बताते हुए कहा कि अब आने वाले समय में कोलारस में पूरी सरकार नजर आएगी, क्योंकि यहां चुनाव जो होना है।
कोलारस में कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव होना है। इसके चलते कांग्रेस और भाजपा ने अभी से प्रचार और सभाएं करना शुरू कर दी हैं।
-यादव के निधन के बाद स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज भी वहां पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एक जन आक्रोश रैली में शामिल होने पहुंचे। सिंधिया नेताओं के साथ एक बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे।
-इसके बाद उन्होंने मंच से भाजपा की हर सरकार को जमकर कोसा। पीएम मोदी को लेकर सिंधिया ने कहा कि नोट बंदी और गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को लेकर किसान परेशान है। कई लोगों की नौकरियां चली गई हैं।

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए सीएम शिवराज सिंह को ढोंगी करार दिया।
-सिंधिया का कहना था कि शराबबंदी पर मुख्यमंत्री शिवराज ढोंग करते हैं। छोटे-छोटे गांवों में शराब की एक नहीं दो-दो दुकानें खोल दी हैं। ऐसे में क्राइम नहीं होगा तो क्या होगा।
-उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान है। प्याज खरीदी एमपी सरकार ने की, लेकिन किसानों को दाम नहीं मिले। व्यापारियों ने कम दामों में खरीदकर ज्यादा भाव में बेची। इसी प्रकार भावांतर योजना का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
-उन्होंने कोलारस के लोगों से कहा कि आने वाली जनवरी में कोलारस विधानसभा का चुनाव होगा। सरकार का हर मंत्री ही नहीं, बल्कि पूरी सरकार यहां होगी। योजनाओं की घोषणा करेगी। ऐसे लोगों से सावधान रहना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments