Homeदेशभय्याजी ने किया संघ की कॉफी टेबल बुक का विमोचन

भय्याजी ने किया संघ की कॉफी टेबल बुक का विमोचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रकाशित ‘कॉफ़ी टेबल बुक’ का विमोचन दिनांक २१ नवम्बर को नागपुर के चिटणवीस सेंटर में संपन्न हुआ. रा. स्व. संघ के सरकार्यवाह मा. श्री. भय्याजी जोशी के कर कमलों द्वारा यह विमोचन हुआ. पुणे के सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री. अभयजी फिरोदिया इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे.
इस अवसरपर श्री. फिरोदिया जी ने कहा की वे संघ के स्वयंसेवक नहीं हैं लेकिन संघ के कई स्वयंसेवकों से उनके आत्मीयता पूर्ण संबंध रहे हैं. संघ के स्वयंसेवक स्वयं का कभी प्रचार नहीं करते . राष्ट्र हित में स्वयंसेवकों द्वारा किये गए कार्यों से ही समाज से संघ का परिचय होता हैं. अपने कार्य के प्रति स्वयंसेवकों की श्रद्धा और लगन देखते ही बनती है. संघ का सटीक परिचय समाज से करवाने के लिए ऐसी पुस्तक की आवश्यकता थी. इतने सुन्दर रूप में यह पुस्तक प्रकाशित हो रही है, इस के लिये उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अपनी शुभकामनायें भी दीं. अपने भाषण के प्रारंभ में उन्होंने ‘राष्ट्रीय’ ‘स्वयंसेवक’ एवं ‘संघ’ – इन तीन शब्दों के महत्व को बड़ी ही सरलता से समझाया.
अपने उद्बोधन में सरकार्यवाह श्री. भय्याजी जोशी ने कहा की संघ के स्थापना के ९२ वर्ष बाद इस तरह की पुस्तक प्रकाशित हो रही है. संघ पर समय समय पर अनेक आरोप लगाये गयें हैं. इन आरोपों की अधिक चिंता न करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संघ अपना कार्य कर रहा हैं. संघ को अगर ठीक से समझना हैं तो संघ कार्य में प्रत्यक्ष सम्मिलित होकर ही समझा जा सकता है. किन्तु जिन सज्जनों के लिए यह संभव नहीं है, उनको संघ कार्य से अवगत कराने हेतु इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया हैं.
कार्यक्रम का प्रास्ताविक रा. स्व. संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख मा. श्री. अरुण कुमार जी ने किया. महानगर संघचालक श्री. राजेश जी लोया ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया. नागपुर महानगर के कई गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments