Homeविदेशमिस्र के राष्ट्रपति ने कहा हमला करने वालों को नहीं छोड़ेंगे

मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा हमला करने वालों को नहीं छोड़ेंगे

सिनाई मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के जवाब में शनिवार को मिस्र की एयरफोर्स ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया। आतंकियों को खत्म करने के मकसद से किए गए इन हमलों में उनके वाहनों को भी तबाह कर दिया गया। बता दें कि, शुक्रवार को मिस्र के सिनाई प्रांत स्थित अल अरिश शहर की अल-रवादा मस्जिद में हुए आतंकी हमले में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद प्रेसिडेंट अब्दुल फत्ताह अल-सीसी ने देश से आतंकियों के खात्में का संकल्प लिया था।

मिस्र के आर्मी प्रवक्ता तमेर अल-रेफाइ के मुताबिक, एयरफोर्स के हमलों में नॉर्थ सिनाइ स्थित अहम आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में कई आतंकी मारे गए। इसके साथ ही सेना ने भारी गोलाबारी करके आतंकियों के हमलों में प्रयोग होने वाले वाहनों को भी तबाह कर दिया।

आतंकियों का अड्डा बन चुका था नॉर्थ सिनाई 

– गौरतलब है कि मिस्र के सिनाई प्रांत में कई आतंकी सक्रिय हैं। ये काहिरा और आसपास के शहरों में लगातार हमले करते रहे हैं। ये आईएसआईएस से जुड़े हैं। इन आतंकियों ने ही रूस के एक प्लेन को गिराने की जिम्मेदारी ली थी। माना जाता है कि सिनाई में मौजूद आतंकियों की तादाद 1000 से 1500 के बीच है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments