Homeप्रमुख खबरेंबाबा रामदेव ने ठीक की एमबीबीएस-एमएस डॉक्टर की शुगर इन्सुलिन भी छूटा

बाबा रामदेव ने ठीक की एमबीबीएस-एमएस डॉक्टर की शुगर इन्सुलिन भी छूटा

साइंस मानता है कि डायबिटीज का पूरी तरह इलाज नहीं किया जा सकता है। लेकिन बाबा रामदेव ने एक वीडियो में बताया कि उन्होंने एमबीबीएस डॉक्टर की डायबिटीज ठीक कर दी है, जिसे इंसुलिन भी लेना पड़ता था। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस इलाज का तरीका क्या बताया है

बाबा रामदेव ने कहा कि जो डॉक्टर योग और आयुर्वेद का विरोध करते हैं, वो राजसिक या तामसिक प्रवृत्ति के होंगे। जो डॉक्टर सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं, वो योग के भक्त हैं। उन्होंने एक एमबीबीएस-एमएस डॉक्टर बी आर अहलावत के बारे में बताया। जो 50 हजार से ज्यादा डिलीवरी करवा चुके हैं।

डॉक्टर ने बताया कि उन्हें शुगर की बीमारी हो गई थी। जिसपर बाबा रामदेव ने कहा कि आज से कुछ नहीं होगा, आज से योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी से आप 100 साल जिएंगे। इसकी मदद से ही उनकी शुगर और इंसुलिन बंद हो गई।

आयुर्वेद में शुगर का बेहतरीन इलाज  बताया गया है। रामदेव ने अपनी पिछली एक रील में बताया कि एलोवेरा, चिरायता, गुड़मार, कुटकी, विजयसार, गिलोय में ब्लड ग्लूकोज को कम करने की क्षमता होती है। इनका सेवन करते रहना चाहिए।

योग गुरु ने डायबिटीज में फायदेमंद जूस के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा कि खीरा, टमाटर और करेला का जूस बनाकर रोज पीना चाहिए। इससे शुगर नहीं बढ़ेगी और पूरे दिन कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। शब्दशक्ति न्यूज़ इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments