Homeदेशनई उम्मीद लेकर आएगा नया साल? एक जनवरी को मिल सकती कोरोना...

नई उम्मीद लेकर आएगा नया साल? एक जनवरी को मिल सकती कोरोना वैक्सीन को मंजूरी

कोरोनारोधी टीके को लेकर अगले साल खुशखबरी मिलेगी। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने बुधवार को बैठक की। इसमें कोवीशील्ड को लेकर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई), कोवैक्सीन पर भारत बायोटेक ने और फाइजर ने अपनी वैक्सीन पर प्रेजेंटेशन दिए। इसमें टीके के आपातकालीन चिकित्सकीय इस्तेमाल पर कोई फैसला नहीं हो सका। कमेटी की अगली बैठक एक जनवरी को होगी। उसमें कोई बड़ा फैसला होने की उम्मीद की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में फाइजर की ओर से डेटा पेश करने के लिए और वक्त मांगा गया। इसी तरह सीरम और भारत बायोटेक ने अपनी-अपनी वैक्सीन को लेकर जो डेटा पेश किया था, उसका एनालिसिस किया गया। एक जनवरी को होने वाली अगली बैठक में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी जब वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर दावों से संतुष्ट होगी, तब वह आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए सिफारिश करेगी। अंतिम फैसला अपेक्स कमेटी का होगा, जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों के सचिव होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments