Homeमध्यप्रदेशकोरोना पर अंतिम प्रहार को तैयार ग्वालियर वैक्सीन के टीकाकरण का हुआ...

कोरोना पर अंतिम प्रहार को तैयार ग्वालियर वैक्सीन के टीकाकरण का हुआ ड्राय रन

कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का ड्राय रन शुक्रवार सुबह 9 से 11 बजे तक जेएएच के टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार और रतन ज्योति चिकित्सालय में किया तीनों सेंटरों में इसके लिए तीन-तीन कमरे उपलब्ध कराए गए थे पहले कमरे में वैक्सीन लगवाने आने वाले मरीज का पंजीयन और उसका वेरीफिकेशन किया गया।  संभागीय वैक्सीन स्टोर से जिला स्टोर तक वैक्सीन को लाया गया। इसके बाद फोकल प्वाइंट और वैक्सीन सेंटर तक वैक्सीन को कूल बॉक्स में लेकर आए। यहां सेंटर पर वॉलेंटियर को टीका लगाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने टीका लगवाने वाले को कुछ विशेष हिदायत दी और 10 मिनट तक वहीं रोककर लक्षण देखे। साथ ही कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा। इस तरह शहर में शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज के जेएएच स्थित टीबी वार्ड में वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया। इसके अतिरिक्त शहर व देहात सहित तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया है।

 कोविड-19 की वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाई जाएगी।

इससे पहले कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह और  ने  बालभवन में वैक्सीनेशन की तैयारियाें की समीक्षा की थी। उन्हाेंने कहा कि ड्राय रन के जरिए वैक्सीन लगाने की पूरी प्रक्रिया का पूर्व अभ्यास किया जाएगा। बैठक में सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि वैक्सीन सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में लगाई जाएगी।

वेरीफिकेशन के लिए टीकाकरण कराने वाले को कोई भी पहचान-पत्र दिखाना होगा। पहचान-पत्र टीकाकरण स्थल पर पंजीयन और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है, जिससे यह साबित हो सके की टीका सही व्यक्ति को ही लग रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments