ग्वालियर मुंबई -रविवार की भोर ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर ने ग्वालियर अंचलवासियों को नई सौगात दी उन्होंने मुंबई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ग्वालियर प्रथम बार ग्वालियर स्टॉपेज के बाद हरी झंडी दिखाकर उसे दिल्ली रवाना किया। अब इस ट्रेन की सेवाओं का लाभ अंचलवासियों को लगातार प्राप्त होता रहेगा। श्री शेजवलकर मुंबई से ही इस राजधानी एक्सप्रेस में बैठकर ग्वालियर पहुंचे थे। इस अवसर पर ग्वालियर के लिए उनके द्वारा की गई एक और विकासात्मक पहल के लिए कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं ने उनका स्वागत किया ।
उल्लेखनीय है की निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टॉपेज ग्वालियर के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के प्रयासों से ही स्वीकृत हुआ है। यह ट्रेन स्टॉपेज स्वीकार होने के बाद प्रथम बार आज 10 जनवरी 2021 को प्रातः 6 बजे ग्वालियर में रुकी इसी ट्रेन से सांसद श्विवेक नारायण शेजवलकर भी मुंबई से ग्वालियर आए।यहीं श्री शेजवलकर ने राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली प्रस्थान के लिए हरी झंडी भी दिखाई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी उपस्थित थे।