Homeदेशजानिए कब कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

जानिए कब कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में टीका लगवाएंगे। खबरों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण इसी साल मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकता है। सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिलहाल पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया, ‘पहला चरण खत्म होने के बाद अपनी बारी आने पर पीएम मोदी टीका लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई
बैठक में कहा था कि राजनेताओं को क्रम नहीं तोड़ना चाहिए और टीका तब ही लगवाना चाहिए जब उनकी बारी आएगी।’ बता दें कि 11 जनवरी को पीएम मोदी ने कोरोनो के पहले चरण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी मार्च या अप्रैल महीने में आ सकती है। हालांकि, जब अधिकारी से यह पूछा
गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लगाई जा रही दोनों कोरोना वैक्सीन में से किसी एक को चुनेंगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और
कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments