Homeदेशआप जा रहे हैं सफर पर तो टेंशन छोड़िए अब रेलवे ही...

आप जा रहे हैं सफर पर तो टेंशन छोड़िए अब रेलवे ही घर से स्टेशन पहुंचाएगा आपका सामान

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक पहुंचाने की चिंता से जल्द छुटकारा मिलेगा। कुलियों से रेट को लेकर किचकिच भी नहीं होगी। अब रेलवे ही आपका सामान घर से बर्थ और दूसरे शहर तक पहुंचाएगा।

पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल ने इस नई सुविधा को मंजूरी दी है। दानापुर मंडल से इसकी शुरुआत की जिम्मेवारी एजेंसी बुक एंड बैगेज्स डॉट कॉम को मिली है। फरवरी के अंतिम हफ्ते तक पटना में इसकी शुरुआत होगी।

रेलवे की जानकारी के मुताबिक इस योजना की मॉनिटरिंग मंडल के वरीय वाणिज्य पर्यवेक्षक खुद कर रहे हैं। पटना जंक्शन पर एजेंसी को रेलवे ने अमानती सामान गृह (क्लॉक रूम) में 300 वर्ग फीट जगह दी है। एजेंसी सेटअप के लिए काम शुरू कर चुकी है। एजेंसी  ने बताया कि इस सुविधा का नाम एंड टू एंड पैसेंजर बैगेज सर्विस है। सामान बुक करने के लिए एजेंसी एप व वेबसाइट बना रही है।

पटना देश का चौथा शहर
देशभर में इस सुविधा को सबसे पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 23 से 26 जनवरी के बीच शुरू करने की योजना है। इसके बाद बेंगलुरु व नागपुर में इसकी शुरुआत होगी। पूर्वी भारत में पटना पहला जंक्शन होगा, जहां से यह सेवा शुरू होगी।

ऐसे होगी लगेज की बुकिंग
– यात्रियों को एप व वेबसाइट पर बुकिंग का विकल्प होगा।
– एप एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड़ करना होगा।
– बैग के साइज, वजन व दूसरी जानकारी देनी होगी।
– इसके अनुसार शुल्क लगेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments