Homeमध्यप्रदेशभाजपा मीडिया प्रमुख का उनके गृहनगर ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा मीडिया प्रमुख का उनके गृहनगर ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

ग्वालियर / एकबार पुनः प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रद की कमान सम्भालने वाले  लोकेन्द्र पाराशर का  सोमवार को अपने गृह नगर ग्वालियर आगमन पर सोमवार को जोशीला स्वागत हुआ।
रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री पाराशर का माल्यार्पण कर डोल नगाड़े के साथ जोशीला स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि सहित अन्य महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर भी गए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये वे पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन भी पहुंचे इससे पूर्व मीडिया से चर्चा में श्री पाराशर ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो  एक बार फिर विस्वास किया है उसपर वे पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में आने के सवाल पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री पाराशर ने कहा कि निश्चित ही उनके आने के बाद पार्टी मजबूत हुई है उन्होंने कॉंग्रेस के कलंक को धोकर अपनी कैलाशवासी दादी के पुण्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा पर लगे आरोपो के जबाब में उन्होंने कहा कि वे हमेशा से ही इस तरह की उल जुलूल बातें करते है जिससे लगता है कि उनको अपराधियों और देश द्रोहियो से कुछ ज्यादा ही स्नेह है।
लोकेन्द्र पाराशर को पार्टी ने एक बार फिर अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments