Homeमध्यप्रदेशभाजपा ने राजमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किये अर्पित

भाजपा ने राजमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किये अर्पित

ग्वालियर 25 जनवरी। श्रद्धेय अम्मा महाराज का व्यक्तित्व देवी समान था। उनके चेहरे का तेज, उनकी वाणी का ओज, जैसे सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हों। अम्मा महाराज के सामने आने पर ऐसा अहसास होता था जैसे साक्षात देवी आशीर्वाद दे रही हैं। अम्मा महाराज का यह दैवीय व्यक्तित्व उनके कर्मों के कारण था। आज अम्मा महाराज का भौतिक शरीर से हमारे बीच नहीं हैं पर उनके स्नेह की वर्षा सदैव हम पर हो रही है। सूक्ष्म शरीर से आपका आशीर्वाद हम सब शहरवासियों को मिलता है। उक्त बात आज भाजपा नेताओं ने कैलाश वासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर राजमाता जी की छत्री, कटोराताल रोड पर आयोजित भजनांजलि  कार्यक्रम में कही।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राजमाता सिंधिया के विजयाराजे एक राजपरिवार से होते हुए भी अपनी ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता के कारण भाजपा में सर्वप्रिय बनी रहीं। आज भी उनको ग्वालियर के लोग ही नहीं, बल्कि भाजपा छोड़ दूसरी पार्टी के नेता भी पूरा सम्मान देते हैं। वे दृढ़ और सौम्य राजनेता थीं तो प्रतिबद्ध और मेहनती थीं। हम सबको इन्हीं गुणों को राजमाता से आत्मसात करना चाहिए महामंडलेश्वर  संतोष गुरुजी, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर , सांसद विवेक शेजवलकर नवनीत शर्मा,   लाल सिंह आर्य , प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी , कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, केबिनेट मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर,  जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीमती माया ंिसह, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाष शर्मा, श्री जयसिंह कुषवाह, श्री अभय चैधरी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, महेष उमरैया, बृजेंद्र सिंह जादौन, अषोक जादौन, अषोक शर्मा, राजेश दुबे श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती विनती शर्मा, श्रीमती खुषबू गुप्ता, रेषु राजावत, दीपक शर्मा भा.ज.पा. कार्यकर्ता एवं समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को सिटी सेंटर स्थित राजमाता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments