Homeदेशकल तक जो प्रभु राम को बताते थे काल्पनिक आज उसी कांग्रेस...

कल तक जो प्रभु राम को बताते थे काल्पनिक आज उसी कांग्रेस की छात्र इकाई राममन्दिर के लिए कर रही है धनसंग्रह

जयपुर. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद देशभर में चंदा जुटाने का अभियान चला रहे हैं. राजस्थान में भी लोगों से सहयोग राशि ली जा रही है, लेकिन रोचक यह है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन भी इस काम में भगवा संगठनों की मदद कर रहा है. जी हां, जयपुर के कॉमर्स कॉलेज कैंपस में आज कल राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है, साथ ही भगवा झंडे भी लहराते दिख रहे हैं. इसके पीछे कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) है, जिसके सदस्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक-एक रुपया चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ-साथ कांग्रेस संगठन भी चंदे की रसीद काट रहा है.

पिछले कुछ साल में देश में बदले राजनीतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के एजेंडे पर काम कर रही है. कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI भी इस बात को बखूबी समझ चुका है. लिहाजा मंगलवार को जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में एनएसयूआई ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगकर पैसा जुटाने का कैंपेन शुरू किया. एनएसयूआई की टोली स्टूडेंटस तक पहुंचकर उनसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक रुपए का सहयोग देने को कह रही है. हालांकि इस दौरान एनएसयूआई ने एबीवीपी, आरएसएस और बीजेपी पर राम मंदिर निर्माण के लिए दिखावा करने के आरोप लगाए. एनएसयूआई के सदस्यों का कहना था कि वह एक-एक रुपए के सहयोग से भी बूंद बूंद से घड़ा भरेंगे. लेकिन विद्यार्थी परिषद समेत बाकी संगठन लोगों पर दबाव बना रहे हैं. हम एक रुपए के लिए लोगों से आग्रह कर रहे हैं.

जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में राम मंदिर के मुद्दे पर एनएसयूआई को आगे बढ़ता देख ABVP भी बढ़-चढ़कर इस काम के लिए आगे आई है. राम मंदिर निर्माण के लिए विद्यार्थी परिषद ने भी लोगों से सहयोग राशि लेकर रसीदें काटीं. विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में बड़ा अभियान चलाकर राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटा रही है. रोचक यह है कि कॉलेज के एक छोर पर एनएसयूआई तो दूसरे पर एबीवीपी के सदस्य ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते दिखे. दोनों पक्षों की नारेबाजी से माहौल गर्माता दिखा, तो पुलिस भी पहुंच गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments