Homeधर्म कर्मआज गुप्त नवरात्रि की नवमी पर करें मां मातंगी की पूजा

आज गुप्त नवरात्रि की नवमी पर करें मां मातंगी की पूजा

आज यानी 21 फरवरी 2021 को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को मां मातंगी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में मातंगी देवी को प्रकृति की स्वामिनी देवी बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मातंगी देवी को वचन, तंत्र और कला की देवी भी माना गया है। कहा जाता है कि मां मातंगी को प्रसन्न करने के लिए व्रत नहीं रखा जाता है। यह केवल मन और वचन से ही तृप्त हो जाती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मातंगी मां को भगवान शिव की शक्ति माना जाता है। शास्त्रों में गृहस्थ जीवन को सुखमय, असुरों को मोहित करने और साधकों को मनवांछित फल देने वाली देवी बताया गया है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को ‘ऊँ ह्नीं ऐ भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:’ मंत्र का जाप कर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। माता मातंगी को सुमुखी, लघुश्यामा या श्यामला, राज-मातंगी, कर्ण-मातंगी, चंड-मातंगी, वश्य-मातंगी, मातंगेश्वरी आदि नामों से भी जाना जाता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments