Homeदेशबेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर भारत के अम्बानी 12 वें तो...

बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर भारत के अम्बानी 12 वें तो अडानी 27 वे स्थान पर

टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। उनकी जगह अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने ले ली है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बिजोस अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। दरअसल, एक ट्वीट के कारण एलन मस्क दूसरे स्थान पर आ गए।

उनकी कंपनी के शेयरों में गिरावट उनके बिटक्वाइन पर एक कमेंट के बाद आई। ये गिरावट एलन मस्क के उस कमेंट के बाद आई जब उन्होंने ये कहा कि बिटक्वाइन की कीमतें ज्यादा हैं। इसके बाद सोमवार को टेस्ला के शेयरों में भी 8.5 परसेंट की जबरदस्त गिरावट आई। इससे एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में 15 बिलियन डॉलर यानी करीब 100000 करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गए।

अम्बानी 12 वें तो अडानी 27 वे स्थान पर

भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में एक स्थान फिसलकर 12वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ 78.3 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में जगह पाने वाले भारतीयों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 27वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 44.9 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 11.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यानी इस साल अब तक अडानी ने मुकेश अंबानी से ज्यादा दौलत कमाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments