Homeमध्यप्रदेशआज सुबह होते ही फिर आई पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की...

आज सुबह होते ही फिर आई पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की खबर प्रदेश सरकार को अभी भी नहीं कोई चिंता

ग्वालियर /पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज एक बार फिर झटका दिया है।  पिछले तीन दिन की राहत के बाद  आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है।

मध्यप्रदेश की बात करें तो एक तरफ पेट्रोल अपने रिकॉर्ड स्तर तक जा पहुंचा है लेकिन शिवराज सरकार जनता की परेशानियों से पूरी तरह बेखबर है। उसके द्वारा अभी तक पेट्रोल डीजल पर आरोपित कोई भी टैक्स कम करने  की घोषणा नहीं की है यदि वह प्रदेश स्तर पर आरोपित कर कम करती है तो बढ़ते दामों से जनता को कुछ राहत मिल सकती है।

उधर आज यानी शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में  जहां 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी की है, वहीं पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ा दी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल का रेट अपने सर्वोच्च स्तर पर है। अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये, जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 101.84 93.77
इंदौर 99.30 89.77
भोपाल 99.21 89.76
जयपुर 97.72 89.98
मुंबई 97.57 88.60
पुणे 97.59 87.26
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चेन्नई 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
दिल्ली 91.17 81.47
लखनऊ 89.15 81.86
अहमदाबाद 88.31 87.74
चंडीगढ़ 87.73 81.17
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments