Homeदेशअब नेतृत्व और संगठन चुनाव को लेकर गुलाम नबी ने बढ़ाई सोनिया...

अब नेतृत्व और संगठन चुनाव को लेकर गुलाम नबी ने बढ़ाई सोनिया और राहुल गांधी की टेंशन शुरू किया अभियान

 

कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व और संगठन चुनाव की मांग के लिए सोनिया गांधी को खत लिखन वाले 23 कांग्रेस नेताओं का समूह ‘सेव द आइडिया ऑफ इंडिया’ का राष्ट्रीयव्यापी अभियान लॉन्च करने जा रहा है। इस नए अभियान की अगुवाई गुलाम नबी आजाद करेंगे, जो सोनिया गांधी को खत लिखने वाले नेताओं के समूह में भी शामिल थे। इस कैंपेन के तहत जम्मू में शनिवार को कई रैलियां और जनसभाएं होंगी, जिसके लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद ने अपने सहयोगियों को आमंत्रित किया है।

इस मामले से परिचित लोगों के मुताबिक, आनंद शर्मा, भुपिदंर हुड्डा, विवेक तनखा और कपिल सिब्बल भी गुलाम नबी आजाद के बुलावे पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि ये लोग भी उन 23 कांग्रेसी नेताओं की फेहरिस्त में शामिल थे, जिन्होंने सोनिया गांधी को खत लिखा था।

23 कांग्रेसी नेताओं वाले समूह में से एक ने कहा, ‘उन्होंने (गुलाम नबी आजाद) हमें वहां आने के लिए कहा है और हम सभी एकजुटता दिखाने के लिए वहां जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को दो सार्वजनिक बैठकें करने की योजना है। साथ ही रविवार को एक और बैठक होगी। अब हम देश भर में यह करने जा रहे हैं। जम्मू के बाद हमने लुधियाना और कुरुक्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाई है।’

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह की बैठकों में कांग्रेस और उसकी स्थानीय इकाइयां शामिल होंगी या नहीं।  बता दें कि पिछले अगस्त में कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक चुनाव करवाने और नए नेतृत्व की मांग को लेकर कांग्रेस के 23 नेताओं ने मिलकर सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। इसके बाद इन मुद्दों पर  22 जनवरी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा तो हुई, मगर अब तक हल नहीं निकाला जा सका है। हालांकि, पार्टी के युवा नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से अध्यक्ष पद संभालें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments