Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में तमतमाया सूरज चली लू पारा जा पहुंचा सामान्य से 6...

ग्वालियर में तमतमाया सूरज चली लू पारा जा पहुंचा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर

ग्वालियर / भोपाल /प्रदेश में भोपाल ग्वालियर, जबलपुर, सतना, रीवा सागर, दमोह,धार, गुना, रतलाम उमरिया और छतरपुर में तो लूं चली। ग्वालियर में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। भोपाल और जबलपुर में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा खजुराहो और नौगांव में भी दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

होली के दिन सोमवार को गर्मी नहीं इंदौर में अपना असर दिखाया। इस सीजन में मार्च में पहली बार इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान से तीन डिग्री अधिक 21.1 डिग्री दर्ज किया गया

इंदौर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले एक से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है । मौसम विभाग द्वारा इंदौर में सोमवार और मंगलवार को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है इंदौर में सोमवार को 12:00 बजे के बाद से पश्चिमी हवाएं अधिकतम 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments