Homeमध्यप्रदेशपुणे से हवाई सफर कर ग्वालियर पहुंचे यात्रियों को शेजवलकर ने गुलाब...

पुणे से हवाई सफर कर ग्वालियर पहुंचे यात्रियों को शेजवलकर ने गुलाब देकर किया स्वागत

 

ग्वालियर /ग्वालियर पुणे के बीच हवाई सफर की शुरूआत साेमवार से हो गई है। पुणे से यात्रियाें काे लेकर पहली फ्लाइट आज दाेपहर ढाई बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुंची। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर व ग्वालियर भाजपा अध्यक्ष कमल माखीजानी विमानतल पर पहुंचकर ग्वालियर आये यात्रियों को गुलाब देकर स्वागत किया सभी यात्री यह विमान सुविधा पाकर बेहद प्रसन्न थे। उन्होंने इसके प्रति सांसद का आभार जताया।  इस फ्लाइट के शुरू हाेने से शहरवासियाें काे बड़ी राहत मिली है।

गाैरतलब है कि ग्वालियर चंबल अंचल के काफी युवा पुणे में नाैकरी करते हैं या पढ़ाई करते हैं। पुणे-ग्वालियर के बीच विमान सेवा नहीं हाेने के कारण लाेगाें काे ट्रेन से सफर करना पड़ता था, जिसमें काफी समय बर्बाद हाेता था। अब इस हवाई सेवा के शुरू हाेने से विद्यार्थियाें एवं नाैकरीपेशा लाेगाें के समय की काफी बचत हाेगी आैर सफर आसान हाे जाएगा। एेसे में पुणे की फ्लाइट शुरू हाेने से अंचलवासियाें काे काफी फायदा हाेगा। काेराेना संक्रमण के कारण पुणे से आने वाले हर यात्री की काेराेना निगेटिव रिपाेर्ट देखी जाएगी, इसके बाद ही फ्लाइट में सफर कर सकेंगे। एयरपाेर्ट पर यात्रियाें की थर्मल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम किया गया है। जिससे हर यात्री जांच के बाद ही हवाई जहाज में सवार हाे सके। स्पाइस जेट का विमान विमानतल पर करीब आधा घंटा रूकने के बाद दाेपहर 3. 20 बजे पुणे के लिए रवाना हाे गया। पुणे-ग्वालियर-पुणे हवाई सेवा के लिए स्पाइस जेट द्वारा 90 सीटर विमान संचालित किया जाएगा। यह विमान प्रति साेमवार, बुधवार आैर शुक्रवार काे संचालित हाेगा।

विमान का टाइम टेबलः

ग्वालियर-पुणे फ्लाइटः विमान दाेपहर 3. 20 बजे रवाना हाेगा आैर शाम 5.45 बजे पुणे पहुंचेगा।

पुणे-ग्वालियर फ्लाइटः विमान दाेपहर 12. 45 बजे पुणे से उड़ान भरेगी आैर दाेपहर 2. 50 बजे ग्वालियर विमानतल पर लैंड करेगी।

फ्लाइट का किरायाः पुणे-ग्वालियर-पुणे फ्लाइट का किराया 5189 रुपए निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments