Homeदेशकोरोना पाबंदियों के कारण धार्मिक जुलूस रोका तो भड़क गए लोग पुलिस...

कोरोना पाबंदियों के कारण धार्मिक जुलूस रोका तो भड़क गए लोग पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा कई पुलिसकर्मी घायल

नांदेड़ /महाराष्ट्र के नांदेड़ में धार्मिक जुलूस निकालने से रोकने पर गुरुद्वारे में जुटी भीड़ ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। सोमवार को होला मोहल्ला का आयोजन करने के लिए सैकड़ों लोग गुरुद्वारा परिसर में जुटे थे। इनमें कई महिलाएं भी थीं। पुलिस के रोकने पर वे भड़क गए।

भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोगों के हाथ में तलवारें भी थीं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन भीड़ के मुकाबले उनकी संख्या कम पड़ गई।

नांदेड़ के SP के अनुसार कोरोना के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों की वजह से होला मोहल्ला की अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर गुरुद्वारा कमेटी ने भरोसा दिया था कि परिसर के अंदर ही कार्यक्रम करेंगे। शाम 4 बजे जब निशान साहिब को गेट पर लाया गया, तो लोग जुलूस निकालने के लिए बहस करने लगे।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो 300-400 लोगों ने गेट तोड़ दिया और पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिस वाले घायल हो गए। हिंसक भीड़ ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments