Homeदेशसावधान ! मोबाइल पर आया वीडियो कॉल आपको डाल सकता है मुसीबत...

सावधान ! मोबाइल पर आया वीडियो कॉल आपको डाल सकता है मुसीबत में

ऑनलाइन जालसाजों ने फ्रॉड करने का नया तरीका निकाला है। ओटीपी के बाद अब आरोपी लोगों को ब्लैकमेल करने में लगे हैं। ऐसे ही मामले में जालसाजों के चक्रव्यू में फंसे व्यक्ति ने साइबर क्राइम से शिकायत की है। आरोपियों ने पीड़ित को वीडियो कॉल पर न्यूड लड़की से बात कराकर स्क्रीन शॉट ले लिया। अब इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।

पीड़ित ने बताया, उसे कुछ दिन पहले एक वीडियो कॉल आया। फोन रिसीव करते ही स्क्रीन पर लड़की बिना कपड़ों के नजर आई। बातें करते हुए उन्होंने कॉल का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसमें उसका लड़की के साथ का फोटो है। कॉल काटने के बाद वे लगातार कॉल कर ब्लैकमेल करने लगे। वह स्क्रीन शॉट को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पहले कुछ हजार रुपए मांगे थे, लेकिन अब ज्यादा रुपयों की डिमांड करने लगे हैं। परेशान होकर उसने शिकायत की है। पुलिस ने वीडियो कॉल के नंबर की जांच शुरू कर दी है।

यह कहना है पुलिस का

 साइबर अपराधी पहले अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल करते हैं। जिस नंबर से कॉल आता है, उसे अटेंड करने पर सामने न्यूड महिला होती है।

कॉल रिसीव करते ही साइबर अपराधी अपने मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट्स ले लेते हैं। इसमें कॉल करने वाले और कॉल रिसीव करने वाले की तस्वीर कैद हो जाती है। इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेंलिंग का सिलसिला। अपराधी धमकी देता है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो वह उसकी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments