Homeमध्यप्रदेशभारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ श्यामबिहारी शर्मा की...

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ श्यामबिहारी शर्मा की एक्टिवा को कार ने मारी टक्कर मौत

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्तमान में भारत विकास परिषद के अतिरिक्त राष्ट्रीय महामंत्री जैन महाविधालय भिंड के सेवानिवृत्त प्राध्यापक  डॉक्टर श्यामबिहारी शर्मा  का जीवाजी विश्वविधालय के गेट के सामने सड़क दुर्घटना में  दुखद निधन हो गया।जीवाजी विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा काे टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार रिटायर्ड प्राेफेसर की घटनास्थल पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन काे भगा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे डेड हाउस भेजकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गांधी नगर निवासी श्याम बिहारी शर्मा भिंड के जैन कॉलेज से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान में वह जीवाजी विश्वविद्यालय की गाेपनीय सेल में मानदेय पर नाैकरी कर रहे थे। बुधवार काे सुबह साढ़े दस बजे लगभग वह अपने एक्टिवा वाहन से गाेविंदपुरी चाैराहे की तरफ से हाेते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय जा रहे थे। जेयू के गेट के सामने डिवाइडर पर बने कट से जैसे ही उन्हाेंने एक्टिवा काे माेड़ा, तभी हाई काेर्ट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन काे टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हाे गया। लाेगाें ने जब हादसा हाेते देखा ताे तत्काल पुलिस आैर एंबुलेंस काे सूचना दी। जब पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच की ताे रिटायर्ड प्राेफेसर की माैत हाे चुकी थी। पुलिस ने शव काे डेडहाउस पहुंचाकर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बेहाल हैं ग्वालियर वासी

 पिछले एक पखवाड़े के दौरान ग्वालियर में सड़क दुर्घटनाओं ने दी दर्जन से अधिक लोगों की जंली है। रमाया होटल के सामने केंद्रीय विद्यालय परीक्षा देने जारहे नवीं कक्षा के दो छात्रों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर कालकवलित किया था वहीं पुरानी छावनी पर एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मारी थी जिसमें ऑटो सवार 13 की मौत हुई थी अब तेज रफ्तार कार ने एक पूर्व प्राध्यापक को मौत की नींद सुलाकर सनसनी फैला दी है।घटनास्थल पर माैजूद लाेग कार के बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। एेसे में अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है। इसमें हादसे के बाद गुजरे वाहनाें काे विशेष रूप से सर्च किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments