Homeग्वालियर अंचलसिंधिया समर्थक प्रधुम्न सिंह बने ग्वालियर के प्रभारी मंत्री ,भारत सिंह को...

सिंधिया समर्थक प्रधुम्न सिंह बने ग्वालियर के प्रभारी मंत्री ,भारत सिंह को मुरैना की कमान

ग्वालियर /मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज प्रदेश के कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों के नाम तय कर दिए। ग्वालियर की बात करें तो शिवराज सिंह ने अपने मंत्रियों में से ग्वालियर जिले के प्रभारी के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री प्रधुम्न सिंह को अपनी पसंद निरूपित किया है। यह नाम तय होने के पीछे सिंधिया के सरकार पर बढ़ते वर्चस्व को भी एक कारण माना जा रहा है। यह जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह तोमर के निकट माने जाने वाले भारत सिंह को न दिए जाने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार सरगर्म हो गया है। उन्हें ग्वालियर की जगह मुरैना का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

 हालांकि सुबह मंत्रियों को प्रभार दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार कोरोना के खतरे पर फोकस करते हुए अपनी बात कही उसे देखकर ऐसा लगता है की इन प्रभारों के पीछे कोरोना व्यस्थाएँ और चाकचौबंद करना प्रमुख कारण है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रातः विशेष बैठक में मंत्रियों से कहा कि जिलों के सौंपे जा रहे प्रभार के बाद जिले से जुड़कर जांच, उपचार,रोगियों की देखभाल सुनिश्चित करें।
सीसीसी( कोविड केयर सेंटर) प्रारंभ होकर  सुचारू रूप से कार्य करें,औषधियों की आपूर्ति,ऑक्सिजन व्यवस्था,जन जागरूकता के कार्य देखें।
इन्हें मिले जिलों के प्रभार
विश्वास सारंग ज भोपाल सीहोर के प्रभारी,गोपाल  सागर,
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को पन्ना कटनी,छतरपुर
प्रद्युम्न तोमर ग्वालियर सुश्री उषा ठाकुर देवास भारत सिंह कुशवाह  मुरैना
राम किशोर कांवरे  बालाघाट सिवनीOps भदौरिया  भिंड के प्रभारी होंगे।
अन्य मंत्रियों को भी जिलों का प्रभार मिला। मिनिस्टर Govind Singh rajput ji अस्वस्थ हैं,नरोत्तम मिश्र  प्रदेश से बाहर हैं, अतः उन्हें अभी प्रभार नहीं दिया गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments