Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोविड से मृत्‍यु पर पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक...

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोविड से मृत्‍यु पर पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता

 

भोपाल  /कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारों की कोरोना से मृत्‍यु पर मध्‍यप्रदेश सरकार ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराने की बात कही है।
जनसंपर्क संचालनालय द्वारा आदेश जारी किए गए है कि जिले में ऐसे पत्रकार जिनकी हाल ही में कोरोना से मृत्‍यु हुयी है, उनकी समस्‍त जानकारी के साथ निर्धारित प्रोफार्मा में [email protected] पर आवेदन पत्र के साथ संबंधित पत्रकार का कोरोना से मृत्‍यु संबंधी प्रमाण-पत्र, बैंक अकाउंट तथा आयकर दाता न होने एवं परिवार में आय का दूसरा स्‍त्रोत न होने संबंधी शपथ पत्र संलग्‍न कर भेजे जाने  कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments