Homeधर्म कर्मनवरात्र की अष्टमी को करें यह उपाय माता मैया दूर करेंगी सारे...

नवरात्र की अष्टमी को करें यह उपाय माता मैया दूर करेंगी सारे दुख दर्द

 

इस समय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान मां की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखे जाते हैं।

आज हम आपको एक उपाय बताएंगे, जिसको करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर संभव हो तो नवरात्रि अष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। अगर आप दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो दुर्गा सप्तशती का पाठ सुनने से भी उतना ही लाभ प्राप्त होता है। आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती पाठ के लाभ…

 

सभी तरह के दुख- दर्दों से छुटकारा मिलता है

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने या सुनने से सभी तरह के दुख- दर्द दूर हो जाते हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने या सुनने से सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिल जाती है।

स्वास्थ्य लाभ होता है

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। मां की कृपा से जीवन में स्थिरता आ जाती है और सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

शिक्षा में लाभ मिलता है

कई लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी परीक्षाओं में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से शिक्षा- प्रतियोगिता में सफलता मिलती है। मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मोक्ष की प्राप्ति होती है

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है

घर में अगर किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से वास्तुदोषों से मुक्ति मिलती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments