HomeBreakingनहीं हुईं रजिस्ट्रियां दिनभर परेशान होते रहे रजिस्ट्री कराने वाले कोई सुनने...

नहीं हुईं रजिस्ट्रियां दिनभर परेशान होते रहे रजिस्ट्री कराने वाले कोई सुनने वाला नहीं

ग्वालियर /प्रिंटर की समस्या अभी पूरी तरह से हल नहीं हो पाई कि पंजीयक विभाग में आज सोमवार को सर्वर की दिक्कत शुरू हो गई । सर्वर डाउन होने से दिनभर में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानी हुई और उन्हें बगैर रजिस्ट्री के ही वापस लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को हुई। वैसे तो पंजीयक विभाग में सुबह 10.30 बजे से ही रजिस्ट्री होना शुरू हो जाती है। ऐसे में सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा बताए समय पर लोग विभाग में पहुंच गए। यहां पहुंचने पर पता चला कि सर्वर डाउन है। लोग दिनभर इंतजार करते रहे समाचार लिखे जाने तक  सर्वर चालू नहीं हुआ। इस बारे में उप पंजीयक गौतम से पता चला कि पूरे प्रदेश की यही स्थिति है और सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही। उनका कहना था जिला पंजीयक पूरी जानकारी देंगे। जब वाजपेयी से बात की गई तो उनका कहना था की तो उनका कहना था समस्या भोपाल से है। उधर परेशान लोग  बगैर रजिस्ट्री कराए ही वापस लौट गए। अब ये सभी रजिस्ट्री अगले वर्किंग डे को होने की सम्भावना है वह भी तब जब सर्वर ठीक से कार्य करे। इससे परेशान लोगों को फिर विभाग में आना पड़ेगा। चूंकि आज की रजिस्ट्री अगले कार्य दिवस पर होगी । इससे उस दिन  जो लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचेंगे। उन्हें भी दिक्कत आएगी और उनका स्लाट अब अगली बार ही बुक हो पाएगा। विभाग का सर्वर डाउन रहने से आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है और उन्हें वापस लौटना पड़ता है। बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि विभाग दावा कर रहा कि अपग्रेडेशन का काम चलने से सर्वर डाउन था।  अब सर्वर की समस्या नहीं आएगी।

कार्यालय प्रमुख की सफाई कितनी सही है यह तो वही जाने लेकिन इतना तो सच है की राजस्व की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन जैसे प्रमुख शासकीय कार्यालय की यह स्थिति बेहद चिंतक जनक है जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह चुके हैं रजिस्ट्री के लिए लोग परेशान न हों कार्यालय को अतिरिक्त समय में भी खोलकर पहले से बुक स्लॉट की रजिस्ट्री किये जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद दूर दराज से रजिस्ट्री कराने आने वालों को परेशान होना पड़ रहा है उनकी सुनने वाला कोई नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments