The collector have no power to broke phone of anyone in the name of law , and police man are also puppet of collector . Police have not their logics . He slapped a teenager without even reading his papers. #Suspend #suspension #suspendRanbirSharmaIAS#upsc @bhupeshbaghel pic.twitter.com/70oEekqLKT
— Ravishankar Sharma (@PanditRavishan7) May 22, 2021
छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले में एक युवक को थप्पड़ जड़ना और फोन तोड़ना कलेक्टर रणबीर शर्मा को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थप्पड़बाज कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।इससे पूर्व त्रिपुरा में भी एक अन्य कलेक्टर पर कोरोना कर्फ्यू लागू कराने को लेकर एक शादी समारोह में थप्पड़बाजी किये जाने के मसले पर कार्यवाही की गई थी।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया है। दरअसल, कलेक्टर रणबीर शर्मा को वायरल वीडियो में लॉकडाउन में दवाई लेने जा रहे युवक को थप्पड़ जड़ते हुए और उसका फोन तोड़ते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और पीड़ित युवक व उसके परिवारे से खेद व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।”
उन्होंने कहा, “किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ”
जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार मास्क लगाए एक युवक को पुलिस ने जब रोका तब वह कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया। वीडियो के अनुसार बाद में कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां पहुंचे और दो पुलिस कर्मियों ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में कलेक्टर द्वारा युवक की पिटाई का आदेश देते हुए सुना जा सकता है।