| नाम | विभाग |
| राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्री |
| अमित शाह |
गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री |
| नितिन गडकरी | सड़क परिवहन और राजमार्ग |
| नरेंद्र सिंह तोमर | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| एस जयशंकर | विदेश मंत्री |
| अर्जुन मुंडा | जनजातीय मामलों का मंत्रालय |
| स्मृति ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्वच्छ भारत मिशन भी देखेंगी |
| पीयूष गोयल | कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय |
| धर्मेंद्र प्रधान |
शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| प्रहलाद जोशी | संसदीय मामलों के मंत्रालय, कोयला एवं खनन मंत्रालय |
| आरके सिंह | कानून मंत्री, उर्जा मंत्री का प्रभार |
| नारायण राणे | लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री |
| सर्बानंद सोनोवाल | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय |
| मुख्तार अब्बास नकवी | |
| डॉ. वीरेंद्र कुमार | |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया |
नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
| रामचंद्र प्रसाद सिंह | |
| अश्विनी वैष्णव | रेल, आईटी और संचार मंत्री |
| पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय |
| किरेन रिजिजू (प्रमोट) | कानून मंत्री |
| राज कुमार सिंह (प्रमोट) | |
| हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट) |
शहरी विकास आवास और पेट्रोलियम मंत्रालय |
| मनसुख मांडविया (प्रमोट) |
केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय |
| भूपेंद्र यादव | श्रम मंत्रालय |
| पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट) | |
| जी किशन रेड्डी (प्रमोट) | |
| अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट) |
सूचना और प्रसारण मंत्रालय |
राज्य मंत्रियों में किसको क्या मिला, देखें
| पंकज चौधरी | विभाग |
| अनुप्रिया पटेल | |
| एस पी एस बघेल | |
| राजीव चंद्रशेखर | |
| शोभा करंदलाजे | |
| भानुप्रताप सिंह वर्मा | |
| दर्शन विक्रम जरदोश | |
| मीनाक्षी लेखी | |
| अन्नपूर्णा देवी | |
| ए. नारायणस्वामी | |
| कौशल किशोर | |
| अजय भट्ट | |
| बी एल वर्मा | |
| अजय कुमार | |
| चौहान देवुसिंह | |
| भगवंत खुबा | |
| कपिल मोरेश्वर पाटिल | |
| प्रतिमा भौमिक | |
| सुभाष सरकार | |
| भागवत कृष्णराव कराड | |
| राजकुमार रंजन सिंह | |
| भारती पवार | |
| बिश्वेश्वर टुडू | |
| शांतनु ठाकुर | |
| एल मुरुगन | |
| मुंजापारा महेंद्रभाई | |
| जॉन बार्ला | |
| निसिथ प्रमाणिक |
कैबिनेट में शामिल हुए ये नेता
कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह, ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शपथ ली।
कई मंत्रियों को मिला प्रमोशन
इनके अलावा किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इन चारों नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। रिजिजू इससे पहले युवक कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे और सिंह पहले विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जबकि पुरी आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। मांडविया के पास बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री का (स्वतंत्र प्रभार) था। भाजपा महासचिव व राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया उनमें पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हैं। रूपाला इससे पहले कृषि राज्यमंत्री थे जबकि रेड्डी गृह राज्यमंत्री और ठाकुर वित्त राज्यमंत्री थे।