Homeग्वालियर अंचलस्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक, पूर्व सांसद, पूर्व महापौर, स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 98 वीं जयंती के अवसर पर आज 7 अगस्त 2021 को नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित शहर वासियों ने स्वर्गीय श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर काका जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

निगम मुख्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता , पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाहा ,साडा के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वेद प्रकाश शर्मा , श्री रामबरन सिंह गुर्जर, श्री अशोक शर्मा, श्री हरीश मेवाफरोश, श्री सुधीर गुप्ता, श्री आशीष प्रताप सिंह राठौर , श्री सतीश बोहरे ,श्री विनोद शर्मा, श्री विहबल सिंह सेंगर एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर वासियों ने स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments