ग्वालियर /गोले का मंदिर पर स्थित नगरनिगम की गौशाला में गोवंश की दुर्दशा को लेकर अचलेश्वर सेवा न्यास और हिंदू महासभा ने गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए तुरंत बेसहारा व मूक गोवंश को बचाने की अपील शहरवासियों से की है। इस तारतम्य में अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गोला का मंदिर गोशाला में तकरीबन 2 हजार से अधिक गोवंश की दुर्दशा की ओर शहरवासियों का ध्यानाकर्षित कर रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने नगरनिगम से भी बरसात कीचड़ में परेशान खड़े गोवंश की व्यस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।
देखिए वायरल होता वीडियो दो हजार गोवंश को बचाने एक समाजसेवी ने लगाई गुहार, नगरनिगम की चुप्पी
RELATED ARTICLES