Homeप्रमुख खबरेंउप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री डॉ यादव 4 मई को ग्वालियर आएंगे

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री डॉ यादव 4 मई को ग्वालियर आएंगे

 

उपराष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

ग्वालियर / उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अनेक विशिष्टजन 4 मई को ग्वालियर पधारेंगे। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति 4 मई को दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5.45 बजे वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगे।

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ शाम 5.55 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के यहाँ आयोजित मांगलिक कार्य में शामिल होकर रात्रि लगभग 8.05 बजे ग्वालियर विमानतल से नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 मई को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 मई को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4.25 बजे राजकीय विमान से ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि 8.30 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments