Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में 25 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम,दिसंबर से लेकर...

मध्यप्रदेश में 25 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम,दिसंबर से लेकर अब तक 275 रुपए बढ़ चुके हैं

भोपाल /मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इस बार करीब 25 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए हैं। अब भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत 840 रुपए से बढ़कर 865 रुपए हो गई है। इससे पहले पहले 1 जुलाई को भी 25.50 रुपए रेट बढ़ाए गए थे। मार्च से लेकर अब तक तीन बार में 100 रुपए (50 रुपए और दो बार 25-25 रुपए) बढ़ा दिए गए, जबकि सिर्फ एक बार ही अप्रैल में 10 रुपए घटाए गए थे। दिसंबर से लेकर अब तक करीब 275 रुपए सिलेंडर के रेट बढ़ चुके हैं।

अचानक बढ़ाए गए रुपए
केंद्र सरकार ने गैस के दाम महीने की पहली तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया था, लेकिन 17 अगस्त की सुबह अचानक कीमत बढ़ा दी गईं। इससे गैस एजेंसी संचालक भी हैरान हैं। जानकारी आते ही ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार से 14.2 किलोग्राम वाले LPG रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा कर दिया है। अभी तक भोपाल में यह सिलेंडर अब 840.50 रुपए में मिल रहा था, जो अब 865.50 रुपए हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments