Homeमध्यप्रदेशभाजपा ने घोषित किये 17 प्रकोष्ठों के संयोजक डॉ नीतेश शर्मा को...

भाजपा ने घोषित किये 17 प्रकोष्ठों के संयोजक डॉ नीतेश शर्मा को शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक व किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज पार्टी के 17 प्रकोष्ठों के  प्रदेश संयोजक घोषित कर दिए। इसी के साथ पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,अल्पसंख्यक मोर्चा व किसान मोर्चा के प्रदेश पदधुकारियों के नाम भी घोषित किए गए।

आज घोषित किये गए 17 प्रकोष्ठों की बात की जाए तो इन प्रकोष्ठों में ग्वालियर के केवल एक नेता डॉ नीतेश शर्मा को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि डॉ नीतेश शर्मा अभी तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रीय रूप से काम कर रहे थे। उन्होंने परिषद में जिला प्रांत से लेकर राष्ट्रीय स्तर की तमाम जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया ।
आज घोषित 17 प्रकोष्ठ की सूची इस प्रकार है
उधर आज घोषित किये गए पिछड़ा वर्ग। मोर्चा की प्रदेश सूची में ग्वालियर के चार नेताओं को स्थान दिया गया है। इसमें अब तक भाजपा के ग्वालियर जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाले पवन सेन को अब मोर्चा में  मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश सूची इस प्रकार है
इसी क्रम में अल्पसंख्यक। मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में ग्वालियर के 3 नेताओं को स्थान मिल सका
अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है
इसी क्रम में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में ग्वालियर के एक नेता को जगह दी गई है।
किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments