Homeविदेशदिवंगत बेटे की स्मृतियों ने अफगानिस्तान से कराया सेना वापसी का निर्णय

दिवंगत बेटे की स्मृतियों ने अफगानिस्तान से कराया सेना वापसी का निर्णय

अफगानिस्तान से अमेरिका के सैनिकों की वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को देश को संबोधित किया और अफगानिस्तान मिशन को सफल करार दिया। जो बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान में हमारा मिशन कामयाब रहा। इस दौरान बाइडेन ने दिवंगत बेटे को याद किया, जो कभी इराक में तैनात थे। जो बाइडेन ने कहा कि शायद मैंने अपने दिवंगत बेटे ब्यू बाइडेन के लिए भी अफगानिस्तान में जंग खत्म करने का फैसला लिया हो। अपने संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने अपने बेटे ब्यू बाइडेन को याद किया, जिन्होंने पूरे एक साल इराक में सेवा की थी और उन्होंने कहा था कि वह युद्ध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि 2015 में ब्रेन कैंसर की वजह से 46 साल की उम्र में ब्यू बाइडेन का निधन हो गया था।

बाइडेन ने बेटे को याद कर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पर्याप्त लोग समझते हैं कि हमने इस देश के 1 प्रतिशत लोगों से कितना मांगा है, जिन्होंने वह वर्दी पहन रखी है, जो हमारे देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हैं। शायद मैंने अपने दिवंगत बेटे ब्यू बाइडेन के लिए भी अफगानिस्तान में जंग खत्म करने का फैसला लिया हो। हां, शायद यह इसलिए भी है क्योंकि मैंने वर्षों से सीनेटर, उपाध्यक्ष और राष्ट्रपति के रूप में इन देशों की यात्रा करते हुए जंग के हालातों को देखा है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments