Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में DRDO की प्रयोगशाला के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री...

ग्वालियर में DRDO की प्रयोगशाला के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री सिंधिया ने दिया आमंत्रण

ग्वालियर में DRDO की प्रयोगशाला के स्थानान्तरण के लिए श्री सिंधिया ने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया एवं नए परिसर की आधारशिला के लिए ग्वालियर आने का आमंत्रण दिया-
ग्वालियर /भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में बुधवार को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत रूप से भेट करके ग्वालियर के सिटी सेन्टर क्षेत्र में स्थित DRDO के प्रयोगशाला को महाराजपुरा क्षेत्र में स्थानन्तरित करने की मंजूरी प्रदान करने के लिये ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं स्वयं की तरफ से आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि नगरीय इलाके में स्थित होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रयोगशाला के 200 मीटर के दायरे में आने वाली हज़ारों करोड की संपति टूटने की कगार पर थी, लेकिन भारत सरकार के संवेदनशील रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने ग्वालियर के नागरिकों के हितों की चिंता करते हुए श्री सिंधिया एवं सांसद शेजवलकर जी के अनुरोध पर प्रयोगशाला के अन्यत्र स्थापित होने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा नवीन प्रयोगशाला के निर्माण के लिए महाराजपुरा ग्वालियर में 140 एकड़ भूमि प्रदान की है, जिसका कब्जा DRDO को मिल चुका है।
श्री सिंधिया ने रक्षा मंत्री श्री सिंह से अनुरोध किया कि वह ग्वालियर पधारकर प्रयोगशाला के उक्त नए परिसर की आधारशिला रखें, ताकि ग्वालियर की जनता को आपके स्वागत एवं आभार का अवसर प्राप्त हो सके,
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने श्री सिंधिया को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही वह ग्वालियर का दौरा बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments