Homeदेशजानिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर क्या कहकर दी...

जानिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर क्या कहकर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिन (PM Narendra Modi 71th Birthday) मना रहे हैं. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है और पार्टी ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है, जिसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है. पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर देश और दुनियाभर के तमाम नेता बधाई दे रहे हैं.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके धुर राजनीतिक विरोधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बधाई (Rahul Gandhi wishes PM Narendra Modi) दी है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे, मोदी जी.’

 

नमो ऐप पर दिखाई जाएगी प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के मौके पर नमो ऐप पर पीएम मोदी के बर्थडे से संबंधित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. नमो ऐप पर ‘अमृत प्रयास’ नाम से पर एक ऑप्शन जोड़ा गया है, जिसके जरिए लोग ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा जैसे कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वो जन्मदिन के शुभकामना संदेश के साथ देश की सेवा करने का प्रण लें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments