Homeग्वालियर अंचलकोरोना से जंग में जीत की ओर भारत

कोरोना से जंग में जीत की ओर भारत

देश में कोरोना संक्रमण के इलाजरत मरीज एक फीसदी से भी कम रह गए हैं। मंगलवार को 26,579 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 2,14,900 रह गई। यह संख्या देश में कुल कोरोना मामलों के मुकाबले महज 0.63 फीसदी है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वालों की दर में सुधार हुआ है। अब रिकवरी दर 98.04 फीसदी पहुंच गई है, जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम अनुपात है।

देश में इस वक्त जितने इलाजरत मरीज हैं, उनकी संख्या 212 दिनों में सबसे कम है। देश में मंगलवार को 14,313 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि पिछले 24 घंटे में इलाजरत मरीजों की संख्या में कुल 12,447 की कमी दर्ज की गई। देश में संक्रमण की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.48 फीसदी रह गई है, जो 190 दिनों में सबसे कम है। जबकि रोजाना पॉजिटिविटी रेट 1.21 फीसदी है, जो 43 दिनों में सबसे कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments