अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम अयोध्या कैंट कर दिया है। भाजपा के सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। दरअसल शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। डीआरएम का कहना है कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। डीआरएम ने बताया कि रेलवे की ओर से अयोध्या के स्टेशनों को कुछ इस तरह विकसित करने की योजना बन रही है कि स्टेशन से ही श्रदालुओं को अयोध्या के धार्मिक महत्व का एहसास हो सके।
अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम हुआ अयोध्या
RELATED ARTICLES