आरोप लगाया सिंधिया- नरेंद्र सिंह- शिवराज सिंह के कारण वीर सावरकर की तालाबदी
ग्वालियर ।वीर सावरकर जी को भारत रत्न देने एवं ग्वालियर में वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का तीन वर्ष से बंद तालाबदी खोलने की माँग को लेकर हिन्दू महासभा ग्वालियर दारा चरणबद्ध आंदोलन के दौरान आज हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर में प्रधानमंत्री मोदी के नाम हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने ख़ून से पत्र लिखा ।
डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्राधिकरण ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल पर कार्य पूरा कर सी ई ओ जयंती सिंह ने उसका अवलोकन भी कर लिया है लेकिन उन्हें खोलने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर,मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह के समय नहीं मिलने से रोकना पड़ा है ।जो वीर सावरकर जी का अपमान है उसे दस दिन में नहीं खोला गया तो हिन्दू महासभा 12 नबम्बर को खोलकर दीपोत्सव मनायेगी ।
खून का पत्र लश्कर एस डी एम अनिल बनवारिया को हिन्दू महासभा के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले, महिला हिन्दू महासभा की ज़िला संयोजिका आरती सूर्यवंशी,अर्चना चौहान,युवक हिन्दू महासभा के ज़िला संयोजक पवन माहोर,आनन्द माहोर,अखिल सक्सेना ने सौंपा ।
इस अवसर पर हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी,बद्रीप्रसाद गुप्ता,भरोसीलाल झा ,कुलदीप दुबे सहित अनेकों जन उपस्थित रहे ।संचालन प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने किया