HomeखेलT20 World Cup: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर की भविष्यवाणी, इन दो...

T20 World Cup: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में खेलने वाली दो टीमों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि दुबई में 14 नवंबर को होने वाला फाइनल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2009 की चैंपियन रह चुकी है। स्टोक्स की भविष्यवाणी पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत के बाद आई है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया।

पाकिस्तान ने इससे पहले 24 अक्टूबर को दुबई में भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी थी। तीन जीत के साथ ही वो अपने ग्रुप में टॉप की टीम बनी हुई है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। स्टोक्स ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान के मैच के खत्म होने के बाद ट्वीट किया,'”इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान फाइनल?’ इंग्लैंड की बात करें तो उसने भी टूर्नामेंट में लगातार दो जीत दर्ज की हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments