Homeदेशभारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को WHO से मिली हरी झंडी

भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को WHO से मिली हरी झंडी

भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तकनीकी समिति ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुए डब्ल्यूएचओ की तकनीकी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से अतिरिक्त जानकारी मांगी थी।

आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) के लिए तकनीकी सलाहकार समूह एक स्वतंत्र सलाहकार समूह है जो डब्ल्यूएचओ को सिफारिशें प्रदान करता है कि क्या कोविड -19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है या नहीं। बता दें कि कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने अपने टीके की इमरजेंसी इस्तेमाल उपयोग की मंजूरी के लिए 19 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ के समक्ष आवेदन दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments