Homeग्वालियर अंचलग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने अधिमान्य पत्रकारों को रेल...

ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने अधिमान्य पत्रकारों को रेल किराए में छूट तत्काल शुरू करने की मांग दोहराई

     प्रधानमंत्री  मोदी  से किया आग्रह

ग्वालियर । ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करते हुए मांग की है कि पत्रकारों की पन्द्रह माह से बन्द पड़ी रेल किराए में छूट को तत्काल शुरू किया जाए। केंद्र सरकार ने कोरोना का हवाला देकर अधिमान्य पत्रकारों को रेल किराए में छूट की सुविधा अचानक बन्द कर दी है। जबकि ज्यादातर पत्रकारों की आर्थिक स्थिति अधिक चिंताजनक है इस दौरान अधिमान्य पत्रकारों को मजबूर होकर पूरा किराया चुकाकर यात्रा करनी पड़ रही है। रेलवे ने लगभग बयानवे प्रतिशत गाड़ियां फिर से शुरू कर दी हैं। परंतु राहत देने के मामले में लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगा रखी है। पूर्व में अधिमान्य पत्रकारों को बरसों से छूट मिल रही थी। लेकिन कोरोना के नाम पर यह छूट वापस ले ली। रेल किराए में दी जा रही रियायत को बंद करने का कोई औचित्य नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह है कि रेल किराए में छूट दिए जाने के पीछे छिपी भावनाओं की कद्र करते हुए उन्हें फिर से लागू किया जाए। केंद्र की मोदी सरकार स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द निर्णय लेकर सहयोग करे । ताकि अधिमान्य पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधा का लाभ मिल सके । अधिमान्य पत्रकारों को रेल किराए में छूट तत्काल शुरू की मांग करने पत्रकारों में ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा,मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार राम विद्रोही, सुरेश सम्राट, राकेश अचल, बालेंदु मिश्रा, सुरेश दण्डोतिया, रविंद्र झारखरिया,गुरशरण सिंह ,प्रदीप तोमर , प्रवीण मिश्रा, जोगेन्द्र सेन, विनय अग्रवाल, अजय मिश्रा, दिनेश राव, हरीश उपाध्याय, प्रवीण दुबे, परेश मिश्रा, संघ के जिलाध्यक्ष हरीश चंद्रा, राजेन्द्र तालेगांवकर, संजय बोहरे, हरपाल चौहान, प्रदीप बोहरे,दीपक तोमर, संजय त्रिपाठी, रवि शेखर, धर्मेंद्र तोमर, श्याम पाठक, चंद्रेश गर्ग, रामकिशन कटारे, जितेंद्र गौतम , हरीश दुबे ,गौरव शर्मा ,अभिषेक शर्मा,इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे, सुनील पाठक,विनोद शर्मा, नासिर गौरी, जावेद खान, विनोद शर्मा न्यूज़ स्टेट, शैलेंद्र भदौरिया पदम सिंह सेंगर मनोज चौबे, करण मिश्रा ,रमन शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अंकुर जैन राजीव गुप्ता संजय चंदेल राकेश झा ,पवन पाल , अजय उपाध्याय, उपेन्द्र तोमर, मचल सिंह,विष्णु अग्रवाल,राजू पंडित , फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल और महासचिव रवि उपाध्याय, संजय भटनागर,जयदीप सिकरवार, विक्रम प्रजापति, मुकेश बाथम, राकेश वर्मा, रघुवीर कुशवाह, शशिभूषण पांडे आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments