Homeदेशआईआईटी कानपुर के 49 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपये से अधिक पैकेज...

आईआईटी कानपुर के 49 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपये से अधिक पैकेज वाली जॉब का ऑफर

आईआईटी कानपुर के 49 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपये से अधिक पैकेज वाली जॉब ऑफर हुई है। यह पहला मौका है, जब इतने अधिक छात्रों को एक करोड़ का पैकेज मिला है। तीन दिन में ही संस्थान के 881 छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर की हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा 32.5 फीसदी अधिक प्लेसमेंट हुआ है। इस वर्ष सर्वाधिक पैकेज विदेश के लिए 2,74,250 अमेरिकी डॉलर (करीब) यानी 2.08 करोड़ रुपये का ऑफर मुस्कान को मिला है। वहीं घरेलू पैकेज में भी रिकॉर्ड बना है और 1.20 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है।

संस्थान में एक दिसंबर को प्लेसमेंट ड्राइव का पहला चरण शुरू हुआ। वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार लेकर देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां मेधावियों का चयन कर रही हैं। सिर्फ तीन दिन में 47 छात्र-छात्राओं को इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना अधिक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments