चेन्नई /सेना का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) बिपिन रावत भी सवार थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी सवार थे. भारतीय वायु सेना के ट्वीट के मुताबिक़ ये एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर था.
जनरल रावत को एक जनवरी, 2020 को देश का पहला चीफ़ डिफेंस ऑफ स्टाफ़ नियुक्त किया गया था.
वायु सेना ने जानकारी दी है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है.।
देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चौपर के क्रैश होने के बाद उसमें आ लग गई, जिसमें 4 अफसरों के शहीद होने की खबर है। इसके अलावा तीन लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग मौजूद थे। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। फिलहाल सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हालत के बारे में कोई अपडेट सेना की ओर से नहीं दिया गया है।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चौपर के क्रैश होने की घटना की पूरी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह से ली है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान उन्होंने हादसे की जानकारी ली। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह इस घटना को लेकर कुछ ही देर में संसद में बयान देंगे।