14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई
तीन घण्टे से भी अधिक समय गुजरने के बाद भी सरकार की ओर से अभी ये नहीं बताया गया है कि सीडीएस जनरल रावत की स्थिति कैसी है. रिपोर्टों के मुताबिक सरकार की ओर से कल यानी गुरुवार को इस बारे में बयान आ सकता है.
इस बीच, कई केंद्रीय मंत्रियों, विपक्ष के नेताओं और सेना के पूर्व अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर चिंता जताई है और जनरल रावत समेत दूसरे लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की है.
उल्लेखनीय है कि चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को लेकर जा रहा वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर आज तकरीबन 2.15 बजे तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया.।
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Gen Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper.
(Video Source: Locals involved in search and rescue operation) pic.twitter.com/YkBVlzsk1J
— ANI (@ANI) December 8, 2021
वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के हवाले से बताया है कि तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर संबंधित मंत्रालय की ओर से जानकारी दी जाएगी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब से कुछ देर पहले जनरल रावत के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजन से मुलाक़ात की.
एआईआर ने ये भी बताया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी से हादसे की जगह पहुंचने के लिए कहा है.वायु सेना ने जानकारी दी है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है.
जनरल रावत को एक जनवरी, 2020 को देश का पहला चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ नियुक्त किया गया था. इसके पहले वो थल सेना के प्रमुख थे.