Homeधर्म कर्मप्रधानमंत्री मोदी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक कुछ देर बाद...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक कुछ देर बाद करेंगे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का लोकार्पण,2500 मजदूरों के साथ करेंगे भोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये रूप में विश्व फलक पर अवतरित हो रहे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का लोकार्पण करने के लिये वाराणसी पहुंच गए हैं खभर लिखे जाने तक वे काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। इससे पूर्व यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह यहां पहुंच कर अभिभूत हैं। काल भैरव मंदिर से दर्शन करने के बाद क्रूज से वह धाम तक पहुंचे। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री दोपहर उन मजदूरों के साथ करेंगे जिन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया है। कॉरिडोर को दिन रात एक कर मूर्त रूप देने वाले  लगभग 2500 मजदूरों के साथ पीएम के भोजन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वह मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचवाएंगे। खाने में गुजराती व्यंजन की भी खास व्यवस्था की गई है। इस दौरान पीएम मोदी पंगत में बैठकर भोजन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments