Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश के जाने-माने बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी के घर दफ्तर पर ...

मध्य प्रदेश के जाने-माने बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी के घर दफ्तर पर CBI का छापा

भोपाल. मध्य प्रदेश के जाने-माने बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी (Dilip Buildcon के मालिक) के घर, ऑफिस पर 31 दिसंबर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा। दक्षिण भारत में भी इनकी कंपनी काम कर रही है। यहां कुछ संदिग्ध गतिविधियों की बात सामने आई थी, इसको लेकर जांच एजेंसी ने छापेमार कार्रवाई की।

दिल्ली की आई टीम ने चूना-भट्टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है। लोकल पुलिस और सीबीआई भोपाल के अफसरों को कुछ भी नहीं बताया गया।सीबीआई सूत्रों का दावा है कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। एनएचआई के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को देते
गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह रेड
पड़ी है। कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी हैं।दिलीप बिल्डकॉन का कंस्ट्रक्शन का काम
है। देशभर में यह कंपनी के हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है।भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है।

उल्लेखनीय है की दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के ठिकानों पर 2012 में भी इनकम टैक्स के छापे पड़े थे  उस समय दिलीप सूर्यवंशी का टर्नओवर था तेरह करोड़ रूपये। लेकिन आज उनकी कंपनी का टर्नओवर है एक हजार करोड़ रूपये से ज्यादा है। उनकी कंपनी हजारों करोड़ के ठेकों पर काम कर रही है।  उधर आज हुई छापेमारी के बाद बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस को एक बड़ा हथियार दे दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments