Homeदेशअब फुल स्पीड में कोरोना बीते 24 घंटे में 37,379 नए...

अब फुल स्पीड में कोरोना बीते 24 घंटे में 37,379 नए मामले

भारत में कोराना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है।

देश में 176 नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1889 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 578 मामले हैं जबकि दिल्ली 351 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 174 मरीज हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (5), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments