Homeदेशपंजाब के अति संवेदनशील जोन में 20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री मोदी,...

पंजाब के अति संवेदनशील जोन में 20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री मोदी, बस 30 KM दूर है पाकिस्तान बॉर्डर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बुधवार को तकरीबन 20 मिनट तक बेहद असुरक्षित एरिया में खड़ा रहा। पंजाब में फिरोजपुर जिले के अंदर मुदकी के पास नेशनल हाईवे पर जिस जगह प्रधानमंत्री को रुकना पड़ा, वह अति संवेदनशील जोन है। यहां से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा महज 30 किलोमीटर दूर है। इस एरिया में लगातार टिफिन बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ मिलते रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की विजिट के मद्देनजर पंजाब पुलिस को जिस तरह के इंतजाम करने चाहिए थे, ग्राउंड पर वह नजर नहीं आए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में लापरवाही गंभीर मामला है। इस तरह की घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है। इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी। केंद्र ने पंजाब सरकार से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

फिरोजपुर पंजाब का बेहद संवेदनशील जिला
भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक बसे होने की वजह से फिरोजपुर पंजाब का बेहद संवेदनशील जिला है। यहां प्रधानमंत्री की रैली का ऐलान लगभग डेढ़ हफ्ते पहले हो गया था।

जलालाबाद कस्बे में पिछले साल विस्फोट हुआ था
जिस जलालाबाद कस्बे में 15 सितंबर 2021 में ब्लास्ट हुआ, वह भी फिरोजपुर के नजदीक है और एनआईए की जांच में साफ हो चुका है कि वह आतंकी हमला था। जलालाबाद ब्लास्ट के बाद एनआईए द्वारा टिफिन बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया गुरमुख सिंह रोडे इसी एरिया में पड़ रहे मोगा जिले के रोडे गांव का रहने वाला है, जो जरनैल सिंह भिंडरावाले की जन्मस्थली है।

पंजाब पुलिस के सुझाए रूट पर चूक
बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री को पहले हेलिकॉप्टर से फिरोजपुर पहुंचना था। चूंकि बुधवार सुबह से मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था, ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एसपीजी को बाय रोड फिरोजपुर पहुंचने का यह रूट पंजाब पुलिस ने ही सुझाया। पंजाब पुलिस ने इस रूट को सुरक्षित बताया मगर इसी पर बड़ी चूक हो गई

CM चन्नी ने फोन नहीं उठाया

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक के बाद कई ट्वीट कर चन्नी सरकार को घेरा। जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इस मामले का समाधान करने से इनकार कर दिया। पंजाब सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कष्ट पहुंचाएगी और उन्हें व्यथित करेगी।’

PM की सुरक्षा में गंभीर चूक

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ”गंभीर चूक” करार दिया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया। बयान में यह भी कहा गया कि मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments